Durbal Divyang Kalyan Society (REGD.)

Back to events

दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी द्वारा 196 वा सहायता शिकायत संपन्न हुआ !

Event Date: July 25, 2026

Added on: July 27, 2026

दिनांक 25 जुलाई 2026 को "दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी" द्वारा 196वा #दिव्यांग_सहायता_शिविर, A 5 A पार्क, पंजाबी बाग क्लब रोड पेट्रोल पंप के सामने स्थित सेवा कार्यालय पर आयोजित किया गया।

शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की सुनने की मशीने, चश्में वितरण, पंजीकरण किया गया। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोग लाभान्वित हुए। अभी तक शिविर के माध्यम से लाखों लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

सोसायटी द्वारा शिविर के माध्यम से विगत 28 वर्षों से महीने की प्रत्येक 25 तारीख को जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, चिकित्सा सहायता एवं सहयोग प्रदान किया जाता हैं।, जिससे उनके जीवन को सरल और सशक्त बनाया जा सके।
सभी सहयोगियों एवम वालंटियर को इस पुनीत कार्य को सफल बनाने हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी श्री धवन जी, भाजपा पंजाबी बाग मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश यादव, महामंत्री एडवोकेट श्रीमती हर्षवाला, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, मंत्री श्री अतुल मग्गो,, डॉक्टर प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. दीपक पाहवा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजू माथुर, SC मोर्चा अध्यक्ष श्री योगराज, श्रीमती मधु वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्रीमती राजवती, सभी वालंटियर एवं कार्यकर्ताबंधु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

#कैलाश_सांकला
अध्यक्ष, दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी।
पूर्व उपमहापौर सदस्य DDA

- By Kailash Sankla