दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी पिछले 26 वर्षो से जरूरतमंद असहाय दिव्यांग व्यक्तियों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है, संस्था का मुख्य उद्देश्य असहाय को सहारा देना ही एक मात्र लक्ष्य है, संस्था के माध्यम से प्रतिदिन दिव्यांगजनों की सहायता की जाती है तथा महीने की प्रत्येक 25 तारीख को ए-5-ए ओल्ड स्लम फ्लैट्स मेन क्लब रोड पेट्रोल पम्प के सामने पश्चिमपुरी नई दिल्ली में दिव्यांग व्यक्तियों के सम्पूर्ण विकास हेतु सहायता शिविर का आयोगन किया जाता है | जिसमे जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों को नि:शुल्क व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, मोटराज्ड बैटरी रिक्शा, कान की सुनने की मशीने, बैसाखी, वाकर, छड़ी, कैलीपर, कृत्रिम अंग, हेल्थ चेकअप कैंप जिसमे बी. पी. शुगर, ECG की जांच, रक्तदान शिविर, मोतियाबिंद मुक्त दिल्ली अभियान के तहत आँखों की जांच करवाकर मोतियाबिंद के ऑपरेशन करवाना, चश्मे वितरण, रोजगार मेला लगवाकर बेरोजगार युवक युवतियों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान कराना, गरीब असहाय विधवा महिलाओ की बेटी की शादी करवाना, गरीब महिलाओ को सिलाई मशीन वितरण करना, बुजुर्ग विधवा एवं दिव्यांग व्यक्तियों की पेंशन लगवाना, दिव्यांग व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एवं उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बूथ आवंटित करवाकर वितीय सहायता देकर रोजगार प्रदान करना | संस्था के माध्यम से अब तक दिल्ली एव एनसीआर क्षेत्र में 130 वां सहायता शिविर का आयोजन किया जा चूका है जिसमे लाखो लाभांवित हो चुके है सोसायटी के माध्यम से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान के तहत समय समय पर अनेको स्थानों पर स्वछता अभियान चलाया जा रहा है, डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है | आपके द्वारा संस्था को दी जाने वाली सहायता राशि 80G के अंतर्गत कर मुक्त है |