Durbal Divyang Kalyan Society (REGD.)

Back to events

दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी द्वारा 195 वाँ सहायता शिविर संपन्न हुआ ।

Event Date: June 25, 2026

Added on: June 26, 2026

दिनांक 25/6/2026 को "दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी" के संस्थापक अध्यक्ष श्री कैलाश सांकला जी द्वारा 195वा ""दिव्यांग सहायता शिविर"" A 5 A पार्क, पंजाबी बाग क्लब रोड पेट्रोल पंप के सामने स्थित सेवा कार्यालय पर आयोजित किया गया।

शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की सुनने की मशीने, चश्में वितरण, पंजीकरण किया गया। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोग लाभान्वित हुए। अभी तक शिविर के माध्यम से लाखों लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

सोसायटी द्वारा शिविर के माध्यम से विगत 28 वर्षों से महीने की प्रत्येक 25 तारीख को जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, चिकित्सा सहायता एवं सहयोग प्रदान किया जाता हैं।, जिससे उनके जीवन को सरल और सशक्त बनाया जा सके।
सभी सहयोगियों एवम वालंटियर को इस पुनीत कार्य को सफल बनाने हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

इस अवसर पर भाजपा पंजाबी बाग मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश यादव, समाजसेवी श्री अरविंद दुबे, श्री संजय भाटिया, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, मंत्री श्रीमती बिंद्रावती, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजू माथुर, SC मोर्चा अध्यक्ष श्री योगराज, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री सूरज यादव, श्रीमती मधु वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्रीमती राजवती, सभी वालंटियर एवं कार्यकर्ताबंधु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

- By Kailash Sankla