Durbal Divyang Kalyan Society (REGD.)

Back to events

दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम ।

Event Date: July 27, 2025

Added on: July 27, 2025

*एक पेड़ माँ के नाम*

*स्टॉनेक्स फाउंडेशन एवं दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया*

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ""एक पेड़ मां के नाम"" अभियान के तहत "स्टॉनेक्स फाउंडेशन" के सौजन्य से एवं "दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी" के सहयोग से पंजाबी बाग क्लब रोड पेट्रोल पंप के सामने A 5 A के पार्क में सैकड़ों ""हर्बल"" के पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया।

स्टॉनेक्स फाउंडेशन के चेयरमैन श्री बजरंग लाल अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत महान कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए जिससे कि आने वाली पीढ़ी को किसी प्रकार की पर्यावरण से नुकसान न पहुंचे।
पंजाबी बाग कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष श्री मुकेश पुनियानी का सान्निध्य प्राप्त हुआ।

सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष एवं दिल्ली के पूर्व उपमहापौर श्री कैलाश सांकला ने बताया कि क्षेत्र में 10 हजार पेड़ पौधे लगाने का हमने संकल्प लिया है, इस संकल्प को हम सभी RWA, NGO, सोसाइटी, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर हम सभी के सहयोग से 10 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा करेंगे। पेड़ पौधे लगाकर आने वाली हमारी पीढ़ी को भी एक साफ स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा इसमें हम सभी को एक साथ मिलकर "एक पेड़ मां के नाम"" अभियान के तहत वृक्षारोपण अवश्य करनी चाहिए।
पंजाबी बाग से निगम पार्षद श्रीमती सुमन त्यागी ने कहा कि पेड़ पौधे लगाकर आने वाले समय में प्रदूषण से हमें निजात मिल सकेगा इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घरों के आसपास, पार्क में खाली मैदान में वृक्षारोपण करके पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री आनंद त्यागी जी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार गुरदेव सिंह, समाजसेवी श्री सुरेश अरोड़ा, श्री विपुल जैन, श्री हरीश डेटवानी, मादीपुर विधानसभा संयोजक श्री प्रवीण विज, मंडल अध्यक्ष श्री कमल तंवर, महामंत्री एडवोकेट श्रीमती हर्षवाला, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, फाउंडेशन एवं सोसायटी के सभी वालंटियर, कार्यकर्ता बंधु साथ रहे।

- By Kailash Sankla