Event Date: June 25, 2025
Added on: June 27, 2025
#नर_सेवा_नारायण_सेवा
#183_वा_दिव्यांग_सहायता_शिविर_संपन्न
दिनांक 25, जून 2025 को "दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी" के संस्थापक अध्यक्ष श्री कैलाश सांकला द्वारा 183 वा ""दिव्यांग सहायता शिविर"" पंजाबी बाग स्थित सेवा कार्यालय पर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को नि:शुल्क ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की सुनने की मशीने, चश्में वितरण करके, पंजीकरण किया गया। जिसमें सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया।
संस्था का मुख्य उद्देश्य है पंक्ति के अंतिम में खड़े व्यक्ति का संपूर्ण विकास।
दिव्यांग सहायता शिविर पिछले 28 वर्षों से महीने की प्रत्येक 25 तारीख को आयोजित किया जाता है।
कार्यक्रम में पंजाबी बाग से निगम पार्षद श्रीमती सुमन त्यागी, वरिष्ठ नेता श्री आनंद त्यागी, पंजाबी बाग मंडल अध्यक्ष कमल तंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश यादव , पश्चिमी जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कपिल महेंद्रु, मंडल महामंत्री एडवोकेट श्रीमती हर्षवाला, श्री राजकुमार, उपाध्यक्ष श्री सुनील वर्मा, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, मंत्री श्री अतुल मग्गो, प्रवक्ता श्री विनोद तनेजा, कार्यालय मंत्री सरदार रमनदीप सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष ताराचंद चौहान, SC मोर्चा अध्यक्ष योगराज, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजू माथुर, मादीपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी, नीतू राजपूत, एवं सभी कार्यकर्ता बंधु, वालंटियर साथ रहे!