Event Date: May 25, 2025
Added on: June 03, 2025
#नर_सेवा_नारायण_सेवा
#182_वा_दिव्यांग_सहायता_शिविर_संपन्न
आज दिनांक 25, मई 2025 को "दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी" के संस्थापक अध्यक्ष श्री कैलाश सांकला द्वारा 182 वा ""दिव्यांग सहायता शिविर"" पंजाबी बाग स्थित सेवा कार्यालय पर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को नि:शुल्क ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की सुनने की मशीने, चश्में वितरण करके, पंजीकरण किया गया। जिसमें सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया।
संस्था का मुख्य उद्देश्य है पंक्ति के अंतिम में खड़े व्यक्ति का संपूर्ण विकास।
दिव्यांग सहायता शिविर पिछले 28 वर्षों से महीने की प्रत्येक 25 तारीख को आयोजित किया जाता है।