Event Date: August 25, 2024
Added on: August 27, 2024
#नर_सेवा_नारायण_सेवा
दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष, भाजपा नेता, मादीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी श्री कैलाश सांकला जी द्वारा दिनांक 25/08/2024 को #173_वा_दिव्यांग_सहायता_शिविर पंजाबी बाग क्लब रोड पेट्रोल पंप के सामने स्थित सेवा कार्यालय पर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ।
जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियो को नि:शुल्क ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, कान की सुनने की मशीने, वाकर, बैसाखी, चश्में वितरण किए गए। जिसमे सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। तत्पश्चात खाद्य सामग्री एवं भंडारा वितरण किया गया।
दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन पिछले 28 वर्षों से दिव्यांग व्यक्तियों के संपूर्ण पुनर्वास हेतु निरंतर किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कमल तंवर, रमेश यादव, असपाल गंगवाल, महामंत्री एडवोकेट् हर्षवाला, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, मंत्री अतुल मग्गो, भरत सवारियां, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजू माथुर, एससी मोर्चा अध्यक्ष योगराज, किसान मोर्चा अध्यक्ष ताराचंद चौहान, महिला मोर्चा महामंत्री कुमारी मोनिका, राजेश कुमार, ज्योति कुमार, बाली खन्ना, अरविंद अहिरवार, RWA, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारीगण, सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता बंधु सम्मिलित हुए।