Durbal Divyang Kalyan Society (REGD.)

Back to events

165th divyang sahayta shivir safalta purvak samparn

Event Date: December 25, 2023

Added on: January 28, 2024

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय #श्री_अटल_बिहारी_वाजपेई_जी की जन्म जयंती पर दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष माननीय श्री कैलाश सांकला जी द्वारा 165 वा दिव्यांग सहायता शिविर पंजाबी बाग स्थित सेवा कार्यालय पर आयोजित किया गया।
श्रद्धेय श्री अटल बिहारी बाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण करके पुष्पांजलि अर्पित की।
शिविर में जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियो को निशुल्क ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, कान की सुनने की मशीने, वाकर, बैसाखी, चश्में वितरण एवम मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु पंजीकरण किया गया। जिसमे सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए।
तत्पश्चात भंडारा वितरण किया।
पंजाबी बाग निगम पार्षद श्रीमती सुमन आनंद त्यागी जी, भाजपा पंजाबी बाग मंडल अध्यक्ष श्री कमल तंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रमेश यादव, श्री सुंदर निगम, महामंत्री एडवोकेट श्रीमती हर्षबाला, कोषाध्यक्ष श्री विजय कुमार, सोहन सिंह भाटी, कुमारी मोनिका, मंत्री श्री राम प्रकाश महाना, अतुल मग्गो, महेश निगम, ज्योति कुमार, लक्ष्मी देवी, राजवती देवी, सैकड़ों देव तुल्य कार्यकर्ता साथ रहे।

#कैलाश_सांकला
अध्यक्ष, दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी।

- By Kailash Sakla