Event Date: September 25, 2022
Added on: January 28, 2023
विश्व के सर्वप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय *श्री नरेंद्र मोदी जी* के *जन्मदिन* के उपलक्ष्य पर *सेवा पखवाड़ा* के अंतर्गत पंजाबी बाग स्थित सेवा कार्यालय पर दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी के अध्यक्ष *श्री कैलाश सांकला* द्वारा *150 वा* *दिव्यांग सहायता शिविर* एवं *हेल्थ चेकअप कैंप* आयोजन किया गया।
जिसमे जरूरतमंद दिव्यांग जनों को नि:शुल्क ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, कान की सुनने की मशीनें, वैशाखी, वाकर, स्ट्रीक, छड़ी, कैलीपर, कृत्रिम अंग, चश्मे वितरण तथा न्यू स्लम पश्चिमपुरी स्थित PLUS Clinic के कुशल चिकित्सकों द्वारा BP, शुगर, ECG, थायराइड इत्यादि की जांच करके दवाइयां दी गई। जिसमे सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया।