Event Date: June 25, 2022
Added on: June 25, 2022
#147_वे_दिव्यांग_सहायता_शिविर_संपन्न
दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी द्वारा पंजाबी बाग क्लब रोड पैट्रोल पंप के सामने स्थित सेवा कार्यालय पर #147_वें #दिव्यांग_सहायता_शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों को नि:शुल्क ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की सुनने की मशीनें, वैशाखी, वॉकर, कृत्रिम अंग, एवं चश्मे वितरण किए गए। बेरोजगार युवक युवतियों के लिए रोजगार के अवसर एवम मोतियाबिंद मुक्त दिल्ली अभियान के तहत ऑपरेशन के लिए पंजीकरण किया गया। इस दिव्यांग सहायता शिविर में सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
दिल्ली नगर निगम पश्चिमी जोन के स्वास्थ्य मलेरिया विभाग के अधिकारियों द्वारा डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया से बचाव हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया गया।