Event Date: August 25, 2020
Added on: October 03, 2020
सेवा ही संगठन है इसी मंत्र का अनुसरण करते हुए पंजाबी बाग क्षेत्रीय निगम पार्षद कैलाश सांकला जो की दुर्लभ दिव्यांग कल्याण सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं ने आज दिनांक 25 अगस्त 2020 को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सेवा कार्यों के 151 दिन पूर्ण होने पर निगम के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सैनिकों के लिए PPE किट, जरूरतमंद लोगों को मोदी किट (खाद्य सामग्री), आयुर्वेदिक काढ़ा एवं मास्क वितरण किए।
इस 151 दिनों में लगभग 500000 लोग लाभान्वित हुए।
यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर चलता रहेगा।