Event Date: July 04, 2020
Added on: July 05, 2020
आज दिनांक 4 जुलाई 2020 को सेवा कार्यों के 100 दिन पूर्ण होने पर दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके पश्चिमपूरी स्थित सेवा कार्यालय पर 100 स्वच्छता सैनिकों को PPE किट, आयुष मंत्रालय द्वारा बताए गए 200 आयुर्वेदिक काढ़ा, 200 हैंड सैनिटाइजर, 100 लोगों को सुखा राशन, एवं 200 मास्क बांटे गए।
अभी तक 3 लाख 50 हजार से ज्यादा भोजन के पैकेट { मोदी किट, खाद्य सामग्री} वितरण किए गए, रोग- प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा तथा मास्क भी वितरण किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से संस्कार एवं प्रेरणा लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी के आह्वान पर पश्चिमी दिल्ली के लोकप्रिय युवा सांसद श्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा जी के सानिध्य में एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ0 साहिब सिंह वर्मा जी के आशीर्वाद से दुर्बल दिव्यांग कल्याण सोसायटी के तत्वाधान में संपन्न हुआ। यह संस्था पिछले 26 वर्षों से जरूरतमंद लोगों के एवं असहाय लोगो की मदद के लिए निरंतर सुचारू रूप से प्रयासरत है ।